जनता दरबार में डीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में डीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़. आम जनमानस की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने सभी की बातें सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया. जनता दरबार में जमीन, आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं. उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों की भौतिक जांच कर त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया. एक सप्ताह के भीतर प्रतिपुष्टि समर्पित करने को कहा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola