डीसी ने हर्बल अबीर विक्रय स्टॉल का किया उद्घाटन

Updated at : 10 Mar 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने हर्बल अबीर विक्रय स्टॉल का किया उद्घाटन

डीसी व डीडीसी ने हर्बल अबीर एवं गुलाल की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टाल का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. डीसी व डीडीसी ने हर्बल अबीर एवं गुलाल की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टाल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने समस्त जिलावासियों से इस होली में हर्बल गुलाल एवं अबीर का उपयोग करने की अपील की है. कहा कि सरकार के पलाश ब्रांड से जुड़ी चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की दीदियों की ओर से पलाश के फूल, अड़हुल फूल, नीम के पते एवं अखरोट पाउडर से अबीर बनाये गये हैं. उपायुक्त ने स्वयं गुलाल के दर्जनों पैकेट खरीदकर दीदियों का हौसला अफजाई किया. ये गुलाल मंगलवार से जेएसएलपीएस के प्रखंड एवं जिला कार्यालय के साथ ही हाट बाजारों में स्टाल लगाकर बेचा जायेगा. एक पैकेट की कीमत मात्र 30 से 35 रुपये है. मौके पर डीडीस महेश कुमार संथालिया आदि थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola