जनता दरबार में डीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में डीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

पाकुड़ नगर. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. डीसी ने सभी आवेदनों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल जांच कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में भूमि विवाद, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवा की समस्याएं, अबुआ आवास योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे. डीसी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि हर मामले की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई करें. आवेदकों को अद्यतन स्थिति से अवगत कराएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola