कांग्रेसियों ने पहलगाम में मारे गये सैलानियों को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पहलगाम में मारे गये सैलानियों को दी श्रद्धांजलि

पाकुड़ नगर. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेसियों ने शुक्रवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेसियों ने शुक्रवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला. कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौक से मार्च की शुरुआत की और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीदों के सम्मान में नारे लगाए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. उन्होंने सरकार से आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई करने और दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग भी की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि देश में बढ़ती आतंकी घटनाएं चिंता का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola