कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

महेशपुर. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मनाई गयी.

विज्ञापन

महेशपुर. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख के आवासीय कार्यालय बिरकिट्टी में आयोजित हुई. कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर हुई. इसके बाद प्रखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी देश के एक दूरदर्शी नेता थे. उन्होंने भारत को आधुनिकता की दिशा में अग्रसर किया. सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति लाने और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है. कार्यक्रम में प्रखंड महासचिव अब्दुल आहाद, हैदर अली, मोरसालिम शेख, साबिर शेख, वसिम अकरम, इमदादुल शेख, तहरम शेख, मुकतारा खातून, मुनतारिम खातून सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola