कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को किया नमन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Dec 2024 4:52 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के 100 साल पूरे होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
पाकुड़. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के 100 साल पूरे होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. शहर के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि महात्मा गांधी 26 दिसंबर 1924 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गये थे. उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में फैल गयी थी. उनके नेतृत्व में पार्टी ने देश के लोगों को एकजुट किया. महात्मा गांधी के नेतृत्व में ही देश को आजादी मिली. मौके पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला महासचिव और ए गांगुली, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया व पप्पू गंगवानी, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, युवा जिला उपाध्यक्ष बिलाल शेख, रामविलास महतो, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










