कांग्रेस प्रदेश महासचिव जनता की समस्या से हुए अवगत

जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.
पाकुड़ नगर. जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं उन्हें अवगत कराया. जनता ने भी जमीन विवाद, मंईयां सम्मान योजना, पेंशन, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि न मिलने, ग्रीन कार्ड न बनने, जाति, आय एवं निवास प्रमाण-पत्र से संबंधित मामलों में हो रही परेशानियों से उन्हें अवगत कराया. प्रदेश महासचिव ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की. कई मामलों का समाधान मौके पर ही करवा दिया. प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर तत्पर रहें. बैठक में विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, प्रखंड अध्यक्ष मानसारूल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, शाहीन परवेज, तस्लीम आरिफ उर्फ बुलेट, पियारुल इस्लाम, मीरजाहां विश्वास, रामविलास महतो, कृष्ण यादव, वंश राज गोप, मिथुन मरांडी, बिलाल शेख, सेलिम हुसैन, आतीउर रहमान, सज्जाद मियां, जैकी, नसीम आलम, अंसारुल हक आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










