अबुआ आवास व दीदी बाड़ी योजना जल्द करें पूर्ण : बीपीओ

Updated at : 15 Apr 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
अबुआ आवास व दीदी बाड़ी योजना जल्द करें पूर्ण : बीपीओ

पाकुड़िया. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित ने मंगलवार को ग्रामीण इलाकों में संचालित विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित ने मंगलवार को ग्रामीण इलाकों में संचालित विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने खजूरडंगाल, बासेतकुंडी, पातपहाड़ी, सागबेड़िया आदि गांवों का दौरा किया. बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी, अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कूप, मुख्यमंत्री पशुधन योजना की स्थिति की जानकारी ली. पातपहाड़ी गांव में लाभुक फातिमा बीबी के अबुआ आवास व जिसु हांसदा के डोभा का निरीक्षण किया. बीपीओ ने कनीय अभियंता एवं पंचायत सचिव को प्राक्कलन के अनुरूप अविलंब कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया. वहीं बासेतकुंडी गांव में कुलपति मड़ैया व लक्ष्मी देवी के निर्माणाधीन अबुआ आवास को भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत चल रहे बागवानी कार्य को लेकर बीपीओ ने ग्रामीणों को खाली पड़ी जमीनों पर पौधरोपण के लिए प्रेरित किया. कहा कि सरकार इस कार्य में हर संभव सहायता प्रदान कर रही है. निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, मुखिया, पंचायत सचिव, लाभुक भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola