बच्चों ने स्कूल रूआर के तहत निकाली रैली, मनाया जन्मदिन

Updated at : 20 May 2025 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने स्कूल रूआर के तहत निकाली रैली, मनाया जन्मदिन

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में स्कूल चले हम अभियान के तहत स्कूल रूआर (बैक टू स्कूल प्रोग्राम) का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में स्कूल चले हम अभियान के तहत स्कूल रूआर (बैक टू स्कूल प्रोग्राम) का आयोजन किया गया. सभी स्कूलों में तिथि भोजन का भी आयोजन किया गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोषक क्षेत्र में रैली निकाली. रैली में छात्र-छात्राओं ने नारे लगाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया. इस मौके पर बच्चों ने केट काटकर अपना जन्मदिन मनाया. वहीं बालक मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय, बड़ा चटकाम विद्यालय, छोटा कूटलो विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बालक मध्य विद्यालय में तिथि भोजन में मुखिया शिव टुडू, संकुल साधन सेवी वरुण रजक व बड़ाचटकाम व छोटाकूटलो विद्यालय में मुखिया जोसेफ मालतो मौजूद थे. मौके पर प्रधान शिक्षक अजीत कुमार मंडल, माखन सोरेन, एलिजाबेथ मुर्मू, नमिता हेंब्रम, राजेश कुमार साहा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola