धूलोट में हरे कृष्ण हरे राम से गूंजा चापतुरा गांव

Updated at : 22 Jun 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
धूलोट में हरे कृष्ण हरे राम से गूंजा चापतुरा गांव

कीर्तन मंडली ने लोगों को संदेश दिया कि बड़े भाग्य से हमें मानव जीवन मिला है. इसका सदुपयोग करना चाहिए,

विज्ञापन

महेशपुर. प्रखंड के चापतुरा गांव में रविवार को हरिनाम संकीर्तन (धुलोट) का आयोजन किया गया. चापतुरा गांव की कीर्तन मंडली ने संकीर्तन के माध्यम से पूरे गांव का भ्रमण कर भगवान नारायण की लीला का गुणगान किया. कीर्तन मंडली ने लगातार हरे राम… हरे कृष्णा… का मनमोहक अलग-अलग गीतों के आधार पर भजन पेश करते हुए गांव के सभी हिंदुओं के घर-घर जाकर धूलोट कर घर सहित गांव व मोहल्ले को भक्तिमय कर दिया. कीर्तन मंडली के परिमल लेट, अमल लेट, टुटूल लेट ने कहा कि ऐसा आयोजन हर गली और मुहल्ले में होना चाहिए, ताकि भगवान राम और कृष्ण के नाम के उच्चारण से वातावरण शुद्ध और भक्तिमय हो जाए और लोगों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा की संचार हो. हरि कीर्तन जैसा धार्मिक आयोजन लोगों को भागदौड़ भरी व्यस्त जिंदगी में हार्दिक संतुष्टि, शांति एवं सुकून प्रदान करता है. कीर्तन मंडली ने लोगों को संदेश दिया कि बड़े भाग्य से हमें मानव जीवन मिला है. इसका सदुपयोग करना चाहिए. हमें सत्कर्म करना चाहिए तथा लोगों की भलाई करनी चाहिए. प्रभु के नाम का जाप करना चाहिए, तभी हम सभी का कल्याण संभव है. मौके पर परिमल लेट, अमल लेट, टूटूल लेट, दुलु लेट, सुभाष दास, संदीप दास, तपन जोगी, सुकुमार लेट सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola