माल जाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने पर सीओ कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

Updated at : 20 Aug 2024 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
माल जाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने पर सीओ कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

माल जाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने पर अंचल क्षेत्र के केन्दो गांव के दर्जनों लोग अंचल कार्यालय पहुंचे. सीओ मनोज कुमार के समक्ष जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए गुहार लगायी.

विज्ञापन

हिरणपुर. माल जाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने पर अंचल क्षेत्र के केन्दो गांव के दर्जनों लोग मंगलवार को अंचल कार्यालय पहुंचे. जहां ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी मनोज कुमार के समक्ष जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए गुहार लगायी. हालांकि राज्य सूची में माल जाति दर्ज नहीं है, जिसके कारण जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने की बात कही गयी. इससे ग्रामीणों के चेहरे पर मायूसी दिखायी दी. अंचल कार्यालय पहुंचे केन्दो गांव के मेघा राय, किशोर राय, हलधर राय, निरंजन राय, राजेश राय, गौतम राय, तपन राय आदि ने बताया कि हमलोग माल जाति के हैं. इस कारण अंचल कार्यालय से जाति प्रमाण निर्गत नहीं हो रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र नहीं होने से बच्चों को विद्यालय में नामांकन के समय परेशानी होती है. वहीं अन्य सरकारी कार्यों में भी जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है. लेकिन अंचल कार्यालय से बताया गया है कि माल जाति राज्य सूची में नहीं है, जिसके कारण जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाएगा. इससे हमलोग काफी परेशान हैं. इस बाबत सीओ मनोज कुमार ने कहा कि माल जाति राज्य सूची में दर्ज नहीं है. इसकी वजह से जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola