लिट्टीपाड़ा थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा साप्ताहिक हटिया से 21 जुलाई को मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी थी.
लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा साप्ताहिक हटिया से 21 जुलाई को मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी थी. वाहन मालिक आंद्रियास मालतो ने सोमवार को लिट्टीपाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में उन्होंने बताया 21 जुलाई को अपने गांव कुकरामा से मोटरसाइकिल (जेएच 18जे/ 3682) से लिट्टीपाड़ा साप्ताहिक हटिया आए थे. सड़क किनारे मोटरसाइकिल को खड़ी कर सब्जी खरीदने गया. लौटने पर बाइक नहीं मिली. काफी खोजबीन की. नही मिला तो टेंपो से घर चल गया. गांव के लोगो ने बताया जब बाइक चोरी हुई तो थाने में शिकायत करनी होती है, तब सोमवार को थाने में मामला दर्ज कराया. थाने में कांड संख्या 44/ 25 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










