दहेज उत्पीड़न को लेकर ससुरालवालों पर केस दर्ज

बांसकेंद्री गांव निवासी नीलम कुमारी ने पति सहित ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है.
महेशपुर. बांसकेंद्री गांव निवासी नीलम कुमारी ने स्थानीय थाने में अपने पति सहित ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न व जान मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला दर्ज करवाया है. वहीं पीड़िता ने थाने में अपने पति संजीव भंडारी व रीता भंडारी, निताई भंडारी के खिलाफ आरोप लगाया है. बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2021 में संजीव भंडारी के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज की मांग को लेकर हमेशा प्रताड़ित करते हुए मारपीट किया जाता था. विगत 10 जून 2022 को गांव में पंचायती भी हुई थी, जिसमें नामजद आरोपियों ने अपना-अपना गुनाह कबूल करते हुए पीड़िता को अच्छे से रखने का आश्वासन दिया था. एक सप्ताह बाद फिर से ससुरालवालों ने मारपीट कर सारा जेवरात छीन कर दो बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया. पीड़िता ने न्यायालय में भरण पोषण को लेकर मामला भी दर्ज कराया था. पीड़िता के लिखित शिकायत पर महेशपुर थाने में पति सहित सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




