शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के एक छात्र नेता को भारत में प्रवेश करते गिरफ्तार

भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पश्चिम बंगाल के रघुनाथगंज में बीएसएफ के हत्थे चढ़ा.
प्रतिनिधि, फरक्का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के एक छात्र नेता को भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि बीएसएफ ने की है. जानकारी के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के सीमांत इलाके से अवामी लीग के छात्र नेता अब्दुल कादिर (27) को गिरफ्तार किया गया है. उसने स्वीकारा कि वह बांग्लादेश के नारायणगंज का निवासी है. देश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बिगड़ती परिस्थिति, राजनीतिक पक्षपात, संघर्ष व हमले को देखते हुए उसने अपनी जान बचाने के लिए 6 अगस्त को अपना घर छोड़ दिया. गुप्त मार्ग व नदी से होकर करीब 600 किलोमीटर की यात्रा के बाद उसने भारत की सीमा में प्रवेश किया, लेकिन सीमा सुरक्षा बल के हत्थे चढ़ गया. इधर, बीएसएफ ने उक्त घुसपैठिये को गिरफ्तार कर रघुनाथगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










