चारों ने घर का दरवाजा तोड़ उड़ाये लाखों के सामान

Updated:
विज्ञापन
चारों ने घर का दरवाजा तोड़ उड़ाये लाखों के सामान

शहर कोल स्थित रेल कर्मचारी के घर में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

पाकुड़. शहर कोल स्थित रेल कर्मचारी के घर में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. घटना आनंद मोहन साहा के घर में हुई है. जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के सभी लोग शनिवार को अपने रिश्तेदार के घर कोटालपोखर गए थे. रविवार की रात जब लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. पीड़ित आनंद मोहन साहा ने बताया कि शनिवार की रात मेहमान के घर कोटलपोखर गए थे. रविवार की रात लौटे तो देखे कि मुख्य द्वार के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. अंदर प्रवेश करने पर घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था. बताया कि लगभग 10 लाख के गहने की चोरी हुई है. इसमें एक नेकलेस, दो चेन, कान की बाली, मांगटिका आदि आभूषण शामिल है. बताया कि इसकी सूचना नगर थाने को दी गयी. पुलिस घर पहुंचकर मामले की छानबीन की है. इधर नगर थाना प्रभारी प्रयागराज ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है पुलिस अनुसंधान कर रही है. बता दें कि 7 मार्च को भी केकेएम कॉलेज रोड स्थित निर्मला कॉलोनी निवासी सोम शेखर पांडे के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola