बीपीओ ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया निरीक्षण
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 29 Aug 2025 6:23 PM
बीपीओ ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया निरीक्षण
पाकुड़िया. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने पलियादाहा और पाकुड़िया पंचायत के गांवों में बिरसा हरित ग्राम योजना, भष्मक, अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कूप, मुख्यमंत्री पशुधन योजना आदि की प्रगति देखी. पाकुड़िया पंचायत के हरिपुर और पलियादाहा में उन्होंने गणेश मिर्धा, बहासुरी हांसदा, और कीस्टो टुडू के अबुआ आवासों और बागवानी कार्यों का निरीक्षण किया, और लाभुकों को पौधों की उचित देखभाल करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










