भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाल की न्याय की मांग

महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया.
पाकुड़. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च मिशन चर्च के पास से शुरू होकर सुभाष चौक होते हुए स्वामी विवेकानंद चौक तक गया. कैंडल मार्च में शामिल महिलाओं ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की. जिलाध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि घटना की निष्पक्ष रूप से जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो. महिलाओं के साथ जो घटनाएं घटी रही है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. इस प्रकार की घटनाएं लगातार देखी जा रही है. डॉक्टर के साथ इस प्रकार की घटना की जितनी भी निंदा की जाय उतनी कम है. मौके पर मीरा प्रवीण सिंह, संपा साहा, कृष्ण शर्मा, अरुणा पाल, मानती पाल, पिंकी सिंह, सोमा पाल, रश्मि कुमारी, चंदना घोष, रिंकू दास सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




