मशाल जुलूस निकालकर भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका पुतला

भाजपा नेत्री प्राची चौधरी ने कहा कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है.
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर बोला हमला नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य मीरा प्रवीण सिंह के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों के विरोध के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस कालीबाड़ी राजापाड़ा से शुरू होकर बिरसा चौक तक पहुंचा, जहां इंडी गठबंधन के खिलाफ पुतला दहन किया गया. इस दौरान मातृ शक्ति ने इंडी गठबंधन के नेताओं के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण विधेयक पर विपक्ष का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने इसे संकीर्ण सोच करार देते हुए कहा कि यह आधी आबादी के अधिकारों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है. भाजपा नेत्री प्राची चौधरी ने कहा कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है. जिला उपाध्यक्ष शर्मिला रजक ने कहा कि संसद में विपक्ष के विरोध से महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं और अब भाजपा गांव-गांव जाकर जागरुकता अभियान चलायेगी. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज साह, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, धर्मेंद्र त्रिवेदी, निधि गुप्ता, कोनिका कुमारी, पुष्पा पांडेय, अनामिका कुमारी, रश्मि भगत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










