बाइक की चोरी का मामला थाने में दर्ज

महेशपुर. महेशपुर मोर मुकुट खदान के समीप से 04 जुलाई को बाइक चोरी हो गयी.
महेशपुर. महेशपुर मोर मुकुट खदान के समीप से 04 जुलाई को बाइक चोरी हो गयी. कालूपाड़ा के ग्राम प्रधान दुर्गा पहाड़िया ने महेशपुर थाने में शिकायत की है. पीड़ित ने थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि 04 जुलाई को अपने घर से कुछ दूरी में जाकर मोर मुकुट खदान व क्रशर के बाहर बाइक संख्या जेएच 16 एच 5310 खड़ी कर अपने निजी किसी काम से क्रशर गया था. करीब 10 मिनट बाद जब लौटकर आया तो देखा कि उक्त स्थान से बाइक गायब है. काफी खोजबीन की गयी, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया. पीड़ित के आवेदन पर थाना कांड संख्या 123/25 दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




