बीडीओ ने टैंकर भेज ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने टैंकर भेज ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया

पाकुड़िया. डीसी के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से की जा रही है.

विज्ञापन

पाकुड़िया. डीसी के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से की जा रही है. इसी क्रम में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने बनियापसार पंचायत के बिसनपुर और डोमनगढ़िया पंचायत के जामसोल गांव में ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया. बीडीओ ने बताया कि इन दोनों गांवों से पानी की भारी किल्लत की शिकायतें प्राप्त हुई थी. समस्या की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पंचायतों की मुखिया की ओर से 15वें वित्त आयोग की राशि से टैंकर की खरीद कर पानी आपूर्ति शुरू कराई गई है. मुखिया सलोमी बेसरा और सुभाष हेंब्रम ने बताया कि गर्मी के मौसम में कई गांवों में पानी की भारी समस्या है. इस संकट से निबटने के लिए बिसनपुर एवं जामसोल गांव के विभिन्न टोले में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं, ताकि किसी भी व्यक्ति को पानी के लिए परेशान न होना पड़े. मुखिया ने यह भी कहा कि गर्मी के इस मौसम में प्रतिदिन सभी वार्डों में इसी तरह से पानी आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने ग्रामीणों से पानी का सदुपयोग करने और इसे बर्बाद न करने की अपील भी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola