बीडीओ ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

पाकुड़िया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने बुधवार को महुलपहाड़ी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया.
पाकुड़िया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने बुधवार को महुलपहाड़ी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया. ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना, भष्मक योजना, अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कूप एवं मुख्यमंत्री पशुधन योजना की प्रगति की समीक्षा की. बीडीओ ने लेदापाड़ा गांव में लाभुक सुफल हांसदा के बागवानी क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने आवश्यकतानुसार पानी, खाद और रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही पिट डिगिंग कार्य को प्राक्कलन के अनुरूप एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश बीपीओ जगदीश पंडित को दिया. मौके पर एइ रोहित गुप्ता, जेइ लालू रविदास, मुखिया प्रकाश मरांडी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




