अजहर इस्लाम ने लॉटरी के अवैध धंधे पर रोक लगाने की मांग

आजसू नेता अजहर इस्लाम ने पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र में लॉटरी के अवैध धंधे के खिलाफ आवाज उठाया है.
पाकुड़. पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र में लॉटरी के अवैध धंधे के खिलाफ आजसू नेता अजहर इस्लाम ने आवाज उठाया है. उन्होंने झारखंड में प्रतिबंधित इस धंधे को बंद कराने को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. युवा नेता अजहर इस्लाम ने डीसी को दिये पत्र में उल्लेख किया है कि बंगाल से सीमा सटे होने के कारण पाकुड़ के ग्रामीण इलाकों में धड़ल्ले से लॉटरी का अवैध धंधा चलाया जा रहा है. वहीं शहर के हरिणडांगा बाजार, तांतीपाड़ा, मध्यपाड़ा, तलवाडांगा सहित अन्य मुहल्लों में खुलेआम लॉटरी बेचते और खरीदते हुए देखा जा सकता है. इस धंधे में रोजाना लाखों रुपये का वारा-न्यारा होता है. इस धंधे के लालच में बेरोजगार और युवाओं के साथ-साथ अन्य लोग भी जुड़ते चले जाते हैं और अपने पैसे बर्बाद कर रहे हैं. इस धंधे को बंगाल इलाके के साथ-साथ स्थानीय लोग भी अंजाम दे रहे हैं, जिस पर कार्रवाई किया जाना अत्यंत जरूरी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




