पोषण पखवारा के तहत निकली जागरुकता रैली
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 17 Apr 2025 6:47 PM
महेशपुर. प्रखंड के आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से पोषण पखवारा अभियान के तहत गुरुवार को जागरुकता रैली निकाली गयी.
महेशपुर. प्रखंड के आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से पोषण पखवारा अभियान के तहत गुरुवार को जागरुकता रैली निकाली गयी. बीडीओ सह सीडीपीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि 9 से 23 अप्रैल तक पोषण पखवारा मनाया जा रहा है. पोषण से जुड़ी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह रैली निकाली गयी. मौके पर पोषक खाद्य पदार्थ, फल, मोटा अनाज और साग-सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी, जहां लोगों को पोषक तत्वों के महत्व की जानकारी दी गयी. इस दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और एक बच्चे की मुंहजूठी रस्म भी कराई गई. कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका तृप्ति भंडारी, सेविकाएं और स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










