जल-जीवन मिशन के कामों में तेजी लाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
जल-जीवन मिशन के कामों में तेजी लाने का निर्देश

जल-जीवन मिशन के कामों में तेजी लाने का निर्देश

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़: जल जीवन मिशन के तहत पाकुड़िया प्रखंड में चल रही जलापूर्ति योजनाओं का डीडीसी महेश कुमार संथालिया के नेतृत्व में गठित छह सदस्यीय टीम ने स्थल निरीक्षण किया. टीम ने पीएचइडी द्वारा संचालित संपूर्ण पाकुड़िया पाइपलाइन ग्रामीण जलापूर्ति योजना की प्रगति का जायजा लिया. डीडीसी ने सर्वप्रथम बासेतकुंडी पंचायत के धावाडंगाल स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में निर्माणाधीन कलरी फोकलेटर की जांच की. कार्यपालक अभियंता अनंत प्रसाद सिंह ने बताया कि 90 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो चुका है, शेष जल्द पूरे होंगे. डीडीसी ने योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक, आइटीडीए अरुण कुमार एक्का, अधीक्षण अभियंता (दुमका), पाकुड़िया बीडीओ, एइ, जेइ, तथा जिला समन्वयक सुमन मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola