आंगनबाड़ी सेविकाओं को सेवानिवृत्ति पर दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं को सेवानिवृत्ति पर दी गयी विदाई

आंगनबाड़ी सेविकाओं को सेवानिवृत्ति पर दी गयी विदाई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर: प्रखंड सभागार महेशपुर में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सेवानिवृत्त कालोपती मरांडी (पोखरिया-01), राखिमा खातून (लक्खीपुर-बाजोपाड़ा), प्रमोदनी सोरेन (राधाबल्बपुर), ताजिरी बेगम (बोढ़ा), कृष्णा चटर्जी (सीतारामपुर-01) और सहायिका सरस्वती सोरेन (आढोल) को बीडीओ सह सीडीपीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने माला, बुके और शॉल भेंट कर विदाई दी. बीडीओ ने इनके सेवाकाल के कार्यों की सराहना की और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका तृप्ति भंडारी ने एक-एक कर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाओं को याद किया. समारोह में बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, प्रदीप भगत, कंप्यूटर ऑपरेटर उदय रविदास सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola