मनरेगा में बिना काम के भुगतान का आरोप
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 07 Apr 2025 6:30 PM
अस्कंधा गांव के ग्रामीणों ने मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उपायुक्त, पाकुड़ को शिकायत दी है.
प्रतिनिधि, महेशपुर अस्कंधा गांव के ग्रामीणों ने मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उपायुक्त, पाकुड़ को शिकायत दी है. उनका आरोप है कि उजिर हुसैन नामक व्यक्ति बिना काम के भुगतान प्राप्त कर रहा है और विरोध करने वालों को धमका रहा है. हुमायूं कबीर शेख, मदिहा खातून, मनोज मंडल, सुलेमान शेख, चमत्कार मंडल, अमरजीत मंडल, संतोष गोराई, तापस मंडल, गौरंगो मंडल, राजीव कुमार मंडल और अन्य ने बताया कि उजिर हुसैन लाभार्थियों की जानकारी के बिना ही धनराशि निकाल लेता है. विरोध पर उजिर और उनकी पत्नी डोली बीबी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं. उजिर हुसैन किसान मित्र भी है और बीज वितरण में भी अनियमितता का आरोप है. वह स्थानीय मध्य विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष भी है, परंतु शिक्षा में कोई सुधार नहीं हुआ है. ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और उजिर हुसैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि मनरेगा योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हो और लाभार्थियों को सही लाभ मिले.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










