नगर क्षेत्र की दुकानों से प्रशासन ने वसूला 2100 रुपये जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
नगर क्षेत्र की दुकानों से प्रशासन ने वसूला 2100 रुपये जुर्माना

पाकुड़ नगर. नगर परिषद क्षेत्र में व्यवस्थित सफाई, खाद्य सुरक्षा और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने विशेष जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. नगर परिषद क्षेत्र में व्यवस्थित सफाई, खाद्य सुरक्षा और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान दुकानों, होटलों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, खाद्य तेल की गुणवत्ता, प्लास्टिक प्रतिबंध, ट्रेड लाइसेंस और फूड लाइसेंस की जांच की गयी. कई दुकानों में अनियमितताएं पाये जाने पर प्रशासन ने कुल 2100 रुपये का जुर्माना वसूला. अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए स्वच्छता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. माैके पर नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेंब्रम, नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola