अनाज वितरण में कोताही पर होगी कार्रवाई : एमओ

Updated at : 08 Apr 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
अनाज वितरण में कोताही पर होगी कार्रवाई : एमओ

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रभारी एमओ त्रिदीप शील की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक हुई.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रभारी एमओ त्रिदीप शील की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक हुई. बैठक में ई-केवायसी, राशन वितरण और मृत लाभार्थियों के नाम हटाने आदि मुद्दों पर चर्चा हुई. एमओ त्रिदीप शील ने सभी डीलरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 30 अप्रैल तक गांवों के टोला-टोला में कैंप लगाकर शत-प्रतिशत लाभार्थियों का ई-केवायसी सुनिश्चित की जाय. साथ ही सभी डीलर जिस माह का राशन आवंटन प्राप्त करते हैं, उसी माह में लाभार्थियों को पूरा राशन वितरण करें. अनाज वितरण में किसी प्रकार की कटौती या कोताही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी जविप्र दुकानदार मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola