आढ़ोल ने एक गोल से जीता फुटबॉल का उदघाटन मैच

रोलाग्राम पंचायत में मंगलवार को युवा स्पोर्टिंग क्लब घाटचोरा की ओर से चार दिवसीय फुटबॉल खेल का शुभारंभ किया गया.
महेशपुर. प्रखंड के रोलाग्राम पंचायत में मंगलवार को युवा स्पोर्टिंग क्लब घाटचोरा की ओर से चार दिवसीय फुटबॉल खेल का शुभारंभ किया गया. इसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मकसूद अहमद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, मुखिया नरेश मुर्मू ने फुटबॉल में कीक मारकर किया. उदघाटन मैच आढ़ोल व फ्रीफायर टीम के बीच खेला गया, जिसमें आढ़ोल की टीम ने फ्रीफायर को एक गोल से पराजित किया. खेल कमेटी के अध्यक्ष बबलू हेंब्रम ने बताया कि फुटबॉल खेल 32 टीमों के बीच होना है. विजेता टीम को 60 हजार और उपविजेता को 70 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया जायेगा. मौके पर खेल कमेटी के सचिव संजीव सोरेन, कोषाध्यक्ष शोभास्टेन टुडू, थॉमस सहित ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




