ePaper

25 वाहनों से वसूला गया 28,500 रुपये का जुर्माना

Updated at : 24 Aug 2025 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
25 वाहनों से वसूला गया 28,500 रुपये का जुर्माना

25 वाहनों से वसूला गया 28,500 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर. ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस जैसे उल्लंघनों पर रोक लगाने के लिए शनिवार शाम को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. एसपी और डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में थाना निकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने दोपहिया और हल्के वाहनों के कागजात, हेलमेट, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ओवरलोडिंग और नंबर प्लेट की जांच की गयी. इस दौरान दर्जनों दोपहिया वाहन पकड़े गये. जिनमें से 25 वाहनों पर नियम उल्लंघन पाये जाने पर 28,500 का जुर्माना ई-पॉस मशीन से वसूला गया. अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, अजहद अंसारी और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola