जमीन विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मामला

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मामला

हिरणपुर. गोपालपहाड़ी में विवादित जमीन को लेकर हुई मारपीट एवं गाली-गलौच को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गये हैं.

विज्ञापन

हिरणपुर. गोपालपहाड़ी में विवादित जमीन को लेकर हुई मारपीट एवं गाली-गलौच को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गये हैं. थाना कांड संख्या 53/25 में वादिनी पददा देवी ने उल्लेख किया है कि 19 मई को पड़ोस के ही बैजनाथ साहा के द्वारा पूर्व से विवादित जमीन पर जबरन चहारदीवारी निर्माण किया जा रहा था. इसका विरोध करने पर वासुदेव साहा, चंदना देवी एवं प्रियंका कुमारी ने घर में घुस कर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट की. साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी गयी. मारपीट में बायां हाथ टूट गया है. वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे मेरे दो बेटों को भी लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया गया है. थाना कांड संख्या 54/25 में गोपालपहाड़ी निवासी वादिनी चंदना देवी ने उल्लेख किया है कि 19 मई को जब वह चहारदीवारी निर्माण करा रही थी, उसी वक्त बज्रनंद साहा, सचिनचंद्र साहा एवं पददा देवी ने लाठी-डंडे से लैस होकर मेरे घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट एवं गाली-गलौच की. वहीं बीच बचाव करने पहुंचे उनके ससुर के सिर पर लाठी वार कर उन्हें लहू-लुहान कर दिया गया. थाना प्रभारी रंजन सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola