नाबालिग लड़की को भगा ले जाने की शिकायत थाने में दर्ज

एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है.
महेशपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर नाबालिग लड़की के मामा ने थाने में आवेदन देकर एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की है. आवेदन में उल्लेख किया है कि 7 सितंबर को उसकी भांजी गांव में ही दोपहर करीब 12 बजे दुकान से सामान लाने गयी थी, लेकिन शाम तक वह घर लौटकर नहीं आयी. काफी खोजबीन करने केबाद भी कुछ पता नहीं चल सका. इस दरम्यान जब भांजी का मोबाइल फोन घर पर मिला तो मोबाइल में 9123171240 से कई बार कॉल आया हुआ था. कॉल डिटेल का पता करने पर पता चला कि उक्त नंबर बबलू मिस्त्री जो दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चितरागडिया गांव निवासी हैं, वर्तमान में अपने मामा के घर हरिशपुर गांव में घर बनाकर रहता है. उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि बबलू मिस्त्री इसके कई साल पहले भी दो तीन नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शहर ले जाकर बेचने का काम किया है. इसी तरह मेरी भांजी को भी बहला फुसलाकर भांजी को लेकर चला गया है. शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई व भांजी को लौटा देने की गुहार लगायी है. थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. हर एक बिंदु जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




