आदिवासियों की जमीन पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है भाजपा: शिबू

Updated at : 06 Apr 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासियों की जमीन पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है भाजपा: शिबू

पाकुड़ : झारखंड में जल, जंगल और जमीन को बचाना होगा तो भाजपा को यहां से उखाड़ फेंकना होगा. भाजपा सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधित विधेयक ला कर आदिवासियों की जमीन को हड़पना चाहती है और उस जमीन को पूंजीपतियों के हाथ बेच देना चाहती है. उक्त बातें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने लिट्टीपाड़ा के धरमपुर में […]

विज्ञापन

पाकुड़ : झारखंड में जल, जंगल और जमीन को बचाना होगा तो भाजपा को यहां से उखाड़ फेंकना होगा. भाजपा सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधित विधेयक ला कर आदिवासियों की जमीन को हड़पना चाहती है और उस जमीन को पूंजीपतियों के हाथ बेच देना चाहती है. उक्त बातें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने लिट्टीपाड़ा के धरमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि केवल झामुमो ही यहां के आदिवासी और मूलवासी के हित की चिंता करती है.

रघुवर सरकार के कार्यकाल में कई ऐसे कार्य हुए हैं जो यहां के आदिवासी व मूलवासी के विरोध में है. बाहर के पूंजीपतियों को ला कर यहां की जमीन को सौंपना और बाहरी लोगों को यहां झारखंड में नौकरी दिलाना सरकार का एकसूत्री काम है. लोगों को जागना होगा और विधानसभा उपचुनाव में एकजुट हो कर भाजपा को झारखंड से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा. मौके पर सांसद विजय हांसदा, पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम, प्रत्याशी साइमन मरांडी सहित अन्य ने भी सभा को संबोधित किया. मौके पर काफी संख्या में धरमपुर व आस-पास के क्षेत्र के लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola