9वें दिन कितनी हुई कमाई? ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Mar 2026 10:21 AM

विज्ञापन

धुरंधर: द रिवेंज (रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 box office collection day 9: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दर्शकों के बीच अभी भी चर्चा में बनी हुई है. रणवीर सिंह की एक्टिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. आइए बताते हैं 9वें दिन का हाल.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 box office collection day 9: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के कुछ ही दिनों में इस फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर इतिहास रच दिया है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ने 9वें दिन 41.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सबसे ज्यादा कमाई 9वें दिन हिंदी वर्जन (37.50 करोड़ रुपये) ने किया. भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 715.72 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड इसने 1,128.999 करोड़ रुपये की कमाई कर ली.

डे-वाइज कलेक्शन (इंडिया नेट)

  • Dhurandhar 2 box office Day 0: 43 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 1: 102.55 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 2: 80.72 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 3: 113 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 4: 114.85 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 5: 65 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 6: 56.60 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 7: 48.75 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 8: 49.70 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 9: 41.5 करोड़

कुल (India Net): 715.72 करोड़

रिकॉर्ड तोड़ कमाई से बनी बड़ी फिल्म

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले ही हफ्ते में जबरदस्त कमाई करते हुए भारत में 624 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.यह फिल्म अब तक की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है. इसकी जबरदस्त सफलता के चलते कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट भी आगे बढ़ानी पड़ी है, जिनमें टॉक्सिक भी शामिल है. इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को इससे कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है, जो 10 अप्रैल की रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ेंDhurandhar 2 देखने के लिए बेताब हैं विक्की कौशल, बोले- इंतजार नहीं हो रहा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola