लिट्टीपाड़ा उपचुनाव

पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा के दिवंगत विधायक डॉ अनिल मुरमू की दोनों पत्नी के नामांकन पत्र में त्रुटि पायी गयी. इस कारण दोनों का नामांकन रद्द कर दिया गया. बुधवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी कर रहे अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने उक्त जानकारी दी. एसडीओ श्री लाल ने बताया कि दिवंगत […]
पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा के दिवंगत विधायक डॉ अनिल मुरमू की दोनों पत्नी के नामांकन पत्र में त्रुटि पायी गयी. इस कारण दोनों का नामांकन रद्द कर दिया गया. बुधवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी कर रहे अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने उक्त जानकारी दी. एसडीओ श्री लाल ने बताया कि दिवंगत विधायक डॉ मुरमू की पहली पत्नी यूनिकी यूडोरा हांसदा के नामांकन परचा में शपथ पत्र का सत्यापन नहीं किया गया था. जबकि दूसरी पत्नी निशा शबनम हांसदा की ओर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किये गये नामांकन में 10 प्रस्तावक के स्थान पर नौ के हस्ताक्षर थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




