भाजपा की बैठक में हेमलाल मुर्मू के नामांकन की तैयारी पर चर्चा

Updated at : 21 Mar 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में हेमलाल मुर्मू के नामांकन की तैयारी पर चर्चा

पाकुड़ : स्थानीय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. जिसमें कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी, राजमहल विधायक अनंत ओझा, गोड्डा विधायक अमित मंडल के अलावा अन्य उपस्थित थे. बैठक में लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर हेमलाल मुर्मू के चुनाव लड़ने की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गयी. साथ ही यह भी […]

विज्ञापन

पाकुड़ : स्थानीय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. जिसमें कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी, राजमहल विधायक अनंत ओझा, गोड्डा विधायक अमित मंडल के अलावा अन्य उपस्थित थे. बैठक में लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर हेमलाल मुर्मू के चुनाव लड़ने की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गयी. साथ ही यह भी

जानकारी दी गयी कि भाजपा की ओर से 21 मार्च को हेमलाल मुर्मू अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव, अनुसूचित जनजाति मोरचा के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक के अलावा कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी, गोड्डा विधायक अमित मंडल, महागामा विधायक अशोक भगत के अलावे अन्य नेता भी मौजूद होंगे. मौके पर बैठक में मौजूद मंत्री डॉ लोइस मरांडी व विधायक अनंत ओझा ने भी कार्यकर्ताओं के साथ अपना विचार रखा और लिट्टीपाड़ा उपचुनाव को लेकर कई टिप्स भी दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola