थानेदारों को उपचुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश

Updated at : 11 Mar 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
थानेदारों को उपचुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश

पाकुड़ : एसपी अजय लिंडा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित अपराध गोष्ठी में होली व लिट्टीपाड़ा विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को सख्त होने का निर्देश दिया. शांतिपूर्ण क्षेत्र में होली संपन्न हो, इसे लेकर सभी थाना में शांति समिति की बैठक कराये जाने व हुड़दंगियों पर विशेष […]

विज्ञापन

पाकुड़ : एसपी अजय लिंडा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित अपराध गोष्ठी में होली व लिट्टीपाड़ा विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को सख्त होने का निर्देश दिया. शांतिपूर्ण क्षेत्र में होली संपन्न हो, इसे लेकर सभी थाना में शांति समिति की बैठक कराये जाने व हुड़दंगियों पर विशेष नजर बनाये जाने की व्यवस्था किये जाने का निर्देश एसपी ने दिया. एसपी श्री लिंडा ने बैठक में मौजूद खास कर लिट्टीपाड़ा,

हिरणपुर व अमड़ापाड़ा के थानेदार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर अभी से ही तैयारी में जुट जाने, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में समय-समय पर एलआरपी अभियान चलाये जाने के अलावे लाइसेंसधारी लोगों के हथियार के कागजातों का अवलोकन किये जाने का निर्देश दिया. एसपी श्री लिंडा ने पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि गश्ती तेज कर दें और थाना क्षेत्र में संबंधित लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन में जुट जायें. खास कर अपराधी या फिर चुनाव संबंधी मामलों की समीक्षा करें और एक सूची भी तैयार करना शुरू कर दें. उपरोक्त मौके पर डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेंब्रम, नवपदस्थापित एसडीपीओ श्रवण कुमार, पुलिस निरीक्षक अजीत कुजूर, थाना प्रभारी लव कुमार, महेश प्रसाद, रंजीत कुमार सिंह, विमल कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola