सरकार जनविरोधी, बरखास्त हो
Updated at : 02 Mar 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

रोष. केरल में हिंसा के विरोध में जनाधिकार समिति का धरना प्रदर्शन, कहा केरल में भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हिंसा के विरोध में जनाधिकार समिति ने कोर्ट परिसर में धरना दिया. इस दौरान कार्यकर्ता केरल सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की. कहा कि केरल में हिंसा बढ़ गयी है. कार्यकर्ताओं ने घटना की […]
विज्ञापन
रोष. केरल में हिंसा के विरोध में जनाधिकार समिति का धरना प्रदर्शन, कहा
केरल में भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हिंसा के विरोध में जनाधिकार समिति ने कोर्ट परिसर में धरना दिया. इस दौरान कार्यकर्ता केरल सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की. कहा कि केरल में हिंसा बढ़ गयी है. कार्यकर्ताओं ने घटना की घोर निंदा की.
पाकुड़ : केरल में राज्य सरकार के संरक्षण में माकपा की ओर आरएसएस, बीजेपी के अलावे अन्य विचारधारा वाले संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ खूनी हिंसा के विरोध में जनाधिकार समिति पाकुड़ के तत्वावधान में कोर्ट परिवर में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व समिति के अध्यक्ष अमलाशंकर मिश्रा व सचिव सुनील कुमार सिन्हा ने किया. मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला उर्फ पिंकु शुक्ला, पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता,
दुर्गा मंराडी मुख्य रूप से उपस्थित थे. जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने कहा कि केरल राज्य के विशेष रूप से कान्नूर जिले में आरएसएस एवं बीजेपी के कार्यकर्ताओं की बर्बरता पूर्व की जा रही हत्याओं और उनके मकानों पर सीपीएम के हमलावर कार्यकर्ताओं की ओर से बार-बार हमला किया जा रहा है. जिसका जनाधिकार समिति के सदस्य घोर निंदा करती है. उन्होंने कहा कि केरल में मार्क्सस्टि के आंतक/ हिंसा का एक लंबा दर्दनाक इतिहास रहा है. एलडीएफ सरकार के सत्ता में आने के बाद यह हिंसा और बढ़ गयी है. वहीं पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मापका की ओर से केलर सरकर की सरंक्षण में मापका की ओर से उनके विचारधारा पार्टी के कार्यकर्ताओं चलाए जा रहे खूनी हिंसा को रोकने को लेकर किसी प्रकार का कोई पहल नहीं की जा रही है. जो सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां देश को एक करने में लगे हुए हैं. वहीं केरल सरकार अपने संरक्षण में उपरोक्त घटनाओं को अंजाम देकर देश को तोडने का कार्य कर रही है. मौके पर अन्य प्रवक्ताओं ने भी धरना कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने विचार रखे. धरना प्रदर्शन के दौरान समिति के सदस्यों ने केलर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की. कार्यक्रम में काफी संख्या में विभिन्न संगठन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर भाजपा नेता दुर्गा मरांडी, महिला मोर्चा की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मिला रजक, दिलीप सिंंह, सम्पा साह, जामु मरांडी, अनिकेत गोस्वामी, विश्वनाथ भगत सहित अन्य उपस्थित थे.
एसी को सौंपा मांग पत्र
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के बाद जनाधिकार समिति सदस्यों का एक शिष्टमंडली ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के नाम का मांग पत्र अपर समार्हरता सुधार बाड़ा हो सौंपा गया. उपरोक्त दिये आवेदन में समिति के सदस्यों ने उपरोक्त खुनी हिंसा को रोकने की दिशा में उचित कर्रावाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




