आदिवासियों की जमीन अडाणी व अंबानी को सौंपना चाहती है सरकार

पाकुड़ : मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड के आदिवासियों व मूलवासियों की जमीन को अडाणी व अंबानी को सौंपना चाहती है. पहले से ही आदिवासियों व मूलवासियों की अधिकांश जमीन कोल माइंस व अन्य कंपनी के नाम से जा चुकी है. सरकार सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधित विधेयक लाकर पूंजीपतियों को जमीन दिलाने में और आसान कर दिया […]
पाकुड़ : मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड के आदिवासियों व मूलवासियों की जमीन को अडाणी व अंबानी को सौंपना चाहती है. पहले से ही आदिवासियों व मूलवासियों की अधिकांश जमीन कोल माइंस व अन्य कंपनी के नाम से जा चुकी है. सरकार सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधित विधेयक लाकर पूंजीपतियों को जमीन दिलाने में और आसान कर दिया है.
आवश्यकता पड़ी तो आगे भी सरकार सीएनटी-एसपीटी एक्ट से छेड़छाड़ कर सकती है. यह बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने लिट्टीपाड़ा दामिन डाक बंगला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि आज झामुमो सीएनटी-एसपीटी संशोधित एक्ट का विरोध करने के नाम पर आदिवासियों को केवल गुमराह करने का काम कर रही है. पूर्व में झामुमो व भाजपा ने मिल कर कई वर्षों तक सरकार चलाने का काम किया है. कोल कंपनी के नाम से जब झारखंड में गरीब आदिवासियों व मूलवासियों की जमीन औने-पौने दाम पर लिया जा रहा था. उस समय आदिवासियों के हित में बात करने वाले झामुमो के नेता कहां थे. रांची में इन्हीं के कार्यकाल में नेपाल हाउस व प्रोजेक्ट बिल्डिंग का निर्माण हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




