अधेड़ ने लगायी फांसी हत्या की आशंका

Updated at : 06 Feb 2017 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
अधेड़ ने लगायी फांसी हत्या की आशंका

पाकुड़िया : पत्नी के मैके से वापस नहीं लौटने के गम में एक पति फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. पत्नी ने थाना पुलिस के समक्ष जो बयान दिया है उसमें कहा गया है कि महेशपुर थाना क्षेत्र के बांगडोभा निवासी 55 वर्षीय मोहिंदो मड़ैया उसके साथ शराब पीकर हमेशा मारपीट करता था. जिस […]

विज्ञापन

पाकुड़िया : पत्नी के मैके से वापस नहीं लौटने के गम में एक पति फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. पत्नी ने थाना पुलिस के समक्ष जो बयान दिया है उसमें कहा गया है कि महेशपुर थाना क्षेत्र के बांगडोभा निवासी 55 वर्षीय मोहिंदो मड़ैया उसके साथ शराब पीकर हमेशा मारपीट करता था. जिस कारण कुछ दिन पूर्व वह पाकुड़िया लखीपोखर गांव अपने मैके चली आयी थी. घटना की रात्रि पति मोहिंदो मड़ैया उसे लेने वापस आया था. उस समय भी वह शराब के नशे में था.

नहीं जाने की बात कहने पर देर रात्रि घर के ही छप्पर के सहारे रस्सी से गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर लिया. पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. बहरहाल छानबीन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola