ओवरलोडेड आठ ट्रक को पुलिस ने किया जब्त

Updated at : 17 Jan 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
ओवरलोडेड आठ ट्रक को पुलिस ने किया जब्त

हिरणपुर/लिट्टीपाड़ा : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ संतोष कुमार ने सोमवार को अहले सुबह कस्तुरी गांव के समीप छापेमारी कर सात बालू व पत्थर लदे ओवरलोड ट्रकों को जब्त कर थाना को सुपुर्द किया है. जानकारी के अनुसार ट्रक व डंपर संख्या डब्ल्यूबी 65 सी/1098, डब्ल्यूबी 65 सी/1541, डब्ल्यूबी 59बी/4274 में बालू व डब्ल्यूबी […]

विज्ञापन

हिरणपुर/लिट्टीपाड़ा : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ संतोष कुमार ने सोमवार को अहले सुबह कस्तुरी गांव के समीप छापेमारी कर सात बालू व पत्थर लदे ओवरलोड ट्रकों को जब्त कर थाना को सुपुर्द किया है. जानकारी के अनुसार ट्रक व डंपर संख्या डब्ल्यूबी 65 सी/1098, डब्ल्यूबी 65 सी/1541, डब्ल्यूबी 59बी/4274 में बालू व डब्ल्यूबी 93/0352,

डब्ल्यूबी 65 बी/5432 में पत्थर लोड कर बिहार की ओर जा रहा था. इसी क्रम में एसडीपीओ श्री कुमार ने सभी ट्रकों को जब्त किया है. इस बाबत एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि आगे भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा. लिट्टीपाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार जिला परिवहन पदाधिकारी राम कुमार मंडल ने जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 59 बी 3515 को जब्त किया है. जब्त ट्रक को डीटीओ श्री मंडल ने थाना को सुपुर्द किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola