ठंड बढ़ी, घरों में दुबके लोग मौसम . रिमझिम बारिश और हवा ने बढ़ायी कपकपी
Updated at : 11 Jan 2017 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

सोमवार रात से हो रही रिमझिम बारिश ने और भी ठंड बढ़ा दी है. ठंड से पूरे जिले में जनजीवन प्रभावित है. खासकर स्कूली बच्चों व मजदूर वर्ग के लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ज्यादा जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं. सड़कों पर शाम होते ही […]
विज्ञापन
सोमवार रात से हो रही रिमझिम बारिश ने और भी ठंड बढ़ा दी है. ठंड से पूरे जिले में जनजीवन प्रभावित है. खासकर स्कूली बच्चों व मजदूर वर्ग के लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ज्यादा जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं. सड़कों पर शाम होते ही सन्नाटा पसर गया.
पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित आसापास के ग्रामीण क्षेत्रों मंगलवार को हुई रिमझिम बारिश कारण ठंड में काफी वृद्धि हुई . जिस कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश के कारण स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी हुई. बच्चे छाता लेकर स्कूल जाते दिखे. वहीं सड़कों पर काफी देर तक सन्नाटा पसरा रहा. वही लोगों ठंड से बचने के लिए अपने-अपने घरों में अलाव का सहारा लेते दिखे. अचानक ठंड में वृद्धि होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे व बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं महेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार के अहले सुबह से रूक-रूक हो रही छिटपूट बारिश के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया.
अचानक हुई बेमौसम बारिश से कनकनी व ठंड में अप्रत्याशित बढोत्तरी हुई है. जिस वजह से विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति में भी कमी देखी गयी. बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा लोगों की भीड़ कम देखी गयी. अमड़ापाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार बेमौसम बरसात ने प्रखंडवासियों को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. रिमझिम बारिश के होने से ठंड बढ गई. मंगलवार को बेमौसम बारिश से एक ओर जहां ठंड में इजाफा हुआ है. वहीं निचले तबके के व्यापारियों, मजदूरों पर भी असर डाला है. मौसम के प्रतिकूल होने से इस पठारी और पथरीली क्षेत्र में ठंडक में बेतहाशा वृद्धि हुई है. बारिश का असर मंगलवार हाट पर भी दिखा.
स्कूली में बच्चों की उपस्थिति भी काफी कम दिखी. हिरणपुर प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को हुई रिमझिम बारिश के कारण प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे ठंड का प्रकोप काफी अधिक रहा. ठंड के कारण अधिक सडकों पर मंगलवार की काफी देर तक सन्नाटा पसरा रहा. वहीं विभिन्न जर्जर सड़कों में बारिश के पानी के कारण किचड़मय हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं पाकुड़िया प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे बारिश होने के कारण ठंड में काफी वृद्धि हुई.
बारिश के बाद सडकों में जल-जमाव हो जाने के कारण राहगिरों को आवागमन करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पडा. मौसम में रूख में आये अचानक बदलाव का खामियाजा दैनिक रोजगार करने वाले लोगों को भुगतना पड़ा, हालांकि किसानों के लिये यह बरसात बरदान साबित हुआ है. किसान तरूण साहू, उत्तम, संतोष आदि ने बताया कि गेंहु , सरसों मसूर, आलू, बैगान, टमाटर आदि के लिये यह बरसात काफी लाभदायक है. वहीं लिट्टीपाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई रिमझिम बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं बारिश के कारण अनाचक ठंड में भी काफी वृद्धि हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




