सड़क हादसे में युवक की मौत
Updated at : 09 Jan 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना . लिट्टीपाड़ा के दराजमाठ-तालपहाड़ी मुख्य पथ पर हादसा मोटरसाइकिल के संतुलन बिगड़ने से हुआ हदसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हिरणपुर : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के दराजमाठ-तालपहाड़ी मुख्य पथ पर शनिवार की रात्रि हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दराजमाठ निवासी […]
विज्ञापन
दुर्घटना . लिट्टीपाड़ा के दराजमाठ-तालपहाड़ी मुख्य पथ पर हादसा
मोटरसाइकिल के संतुलन बिगड़ने से हुआ हदसा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हिरणपुर : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के दराजमाठ-तालपहाड़ी मुख्य पथ पर शनिवार की रात्रि हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दराजमाठ निवासी पाकू हेंब्रम (28 वर्ष) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार पाकू हेंब्रम अपने मोटरसाइकिल संख्या जेएच 18 ए 4687 में सवार हो कर जा रहा था. इसी क्रम में संतुलन बिगड़ जाने से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे पाकू हेंब्रम की मौत मौके पर ही हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ शिव शंकर भगत व राजेश कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेना चाहा.
परंतु शव को पोस्टमार्टम नहीं कराने देने की बात पर परिजन अड़ गये और पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों को समझा-बुझा कर शव को अपने कब्जे में लिया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु पाकुड़ भेजा. पुलिस ने थाना में यूडी कांड दर्ज किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




