क्लिनिक में रखी दवाएं व अन्य सामान जब्त
Updated at : 24 Nov 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा के सूरजबेड़ा में पुलिस ने फिर से मारा छापा पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर से टीम गठित कर सूरजबेड़ा के झोलाछाप डॉक्टर की क्लिनिक में छापा मारा. इस दौरान टीम ने क्लिनिक में रखी जरूरी दवाएं व अन्य जरूरी कागजात जब्त कर लिया है. लिट्टीपाड़ा : अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल के निर्देश […]
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा के सूरजबेड़ा में पुलिस ने फिर से मारा छापा
पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर से टीम गठित कर सूरजबेड़ा के झोलाछाप डॉक्टर की क्लिनिक में छापा मारा. इस दौरान टीम ने क्लिनिक में रखी जरूरी दवाएं व अन्य जरूरी कागजात जब्त कर लिया है.
लिट्टीपाड़ा : अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल के निर्देश पर गठित टीम ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सूरजबेड़ा स्थित झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक मेें फिर से छापेमारी की. इस दौरान क्लिनिक में पड़े कुछ दवाइयों सहित अन्य सामानों को जब्त किया गया. छापेमारी करने पहुंचे कार्यपालक पदाधिकारी रूवमकेश मिश्रा, औषधी निरीक्षक राजेश कुमार, गोड्डा औषधी निरीक्षक अरूप रतन साहा, थाना प्रभारी महेश प्रसाद ने वहां पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी ली फिर झोला छाप डॉक्टर अनारूल शेख उर्फ नजरूल शेख उर्फ बंगाली डॉक्टर के क्लिनिक में छापेमारी किया. इस क्रम में वहां मौजूद वेट मशीन, दवाईयां आदि को जब्त किया है. गौरतलब हो कि एसडीओ अरविंद कुमार लाल के नेतृत्व में विगत 17 नवंबर को उपरोक्त झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में टीम ने छापेमारी की थी.
जहां काफी संख्या में महिला व ग्रामीणों ने छापेमारी का विरोध करते हुए एसडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को बंधक बना लिया था. उपरोक्त मामले में काफी घंटे के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के बाद सभी पदाधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था. इसे लेकर एसडीओ व बीडीओ लिट्टीपाड़ा द्वारा थाना में अलग-अलग मामला भी दर्ज कराया गया था. छापेमारी करने पहुंचे पदाधिकारियों के मुताबिक प्रथम दिन छापेमारी के दौरान बहुत सारी दवाईयां जब्त की गई थी.
जो ग्रामीणों के विरोध के बाद वहां से लाया नहीं जा सका था. बाद में चिकित्सक द्वारा अधिकांश दवाईयों को हटा लिया गया है. कहा कि पूरे मामले की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




