सुषमा स्वराज को किडनी देंगे होमियोपैथिक चिकित्सक

Updated at : 22 Nov 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
सुषमा स्वराज को किडनी देंगे होमियोपैथिक चिकित्सक

उपायुक्त को आवेदन देकर जतायी इच्छा हाटपाड़ा में क्लिनिक चलाते हैं डाॅ अरुण कुमार गुप्ता पाकुड़ : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा ट्वीटर पर कीडनी खराब होने संबंधी जारी किये गये संदेश के बाद जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित जनता होमियो क्लिनिक के डॉक्टर अरुण कुमार गुप्ता ने स्वेच्छा से अपनी किडनी […]

विज्ञापन

उपायुक्त को आवेदन देकर जतायी इच्छा

हाटपाड़ा में क्लिनिक चलाते हैं डाॅ अरुण कुमार गुप्ता
पाकुड़ : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा ट्वीटर पर कीडनी खराब होने संबंधी जारी किये गये संदेश के बाद जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित जनता होमियो क्लिनिक के डॉक्टर अरुण कुमार गुप्ता ने स्वेच्छा से अपनी किडनी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दिये जाने की इच्छा जतायी है. डॉ श्री गुप्ता ने सोमवार को किडनी दान किये जाने को लेकर उपायुक्त ए मुथु कुमार से मुलाकात कर उन्हें एक आवेदन भी सुपुर्द किया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि वे भारत सरकार के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को स्वेच्छा से अपना एक किडनी दान करना चाहते हैं. कहा : विदेश मंत्री द्वारा राष्ट्रहित में जो भी कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं
वह सराहनीय है और उसके कार्यक्रमों से वे गौरवान्वित हैं. उन्होंने प्रभात खबर से कहा कि इसकी जानकारी उन्हें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से ट्वीटर पर उपलब्ध कराये गये जानकारी के पश्चात अखबारों में प्रकाशित की गयी थी, उसी से उन्हें मिली है. गौरतलब हो कि विगत सात नवंबर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एम्स में एडमिट कराया गया था, जहां वे डायलिसिस पर हैं.
क्या कहते हैं उपायुक्त
उपायुक्त ए मुथु कुमार ने डॉ श्री गुप्ता द्वारा उठाये गये कदम की सराहना करते हुए कहा कि श्री गुप्ता द्वारा दिये गये आवेदन को कमीश्नर को भेजा जायेगा. उपरोक्त मामले में विभागीय निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola