दर्जनभर मरीज अस्पताल में भरती
Updated at : 22 Nov 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

प्रकोप . लिट्टीपाड़ा में नहीं थम रहा में मलेरिया व सेलेब्रल मलेरिया का कहर उपायुक्त ए मुथु कुमार के निर्देश पर अलग-अलग कुल 19 स्वास्थ्य टीम बनायी गयी है जिसमें एएनएम, एमपीडब्ल्यू के अलावे अन्य को शामिल किया गया है लिट्टीपाड़ा : प्रखंड क्षेत्र मलेरिया व सेलेब्रल मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. सोमवार […]
विज्ञापन
प्रकोप . लिट्टीपाड़ा में नहीं थम रहा में मलेरिया व सेलेब्रल मलेरिया का कहर
उपायुक्त ए मुथु कुमार के निर्देश पर अलग-अलग कुल 19 स्वास्थ्य टीम बनायी गयी है
जिसमें एएनएम, एमपीडब्ल्यू के अलावे अन्य को शामिल किया
गया है
लिट्टीपाड़ा : प्रखंड क्षेत्र मलेरिया व सेलेब्रल मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. सोमवार को मलेरिया व सेलेब्रल मेलेरिया से पीड़ित लगभग एक दर्जन मरीजों को इलाज के लिए सीएचसी लिट्टीपाड़ा में भरती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र के डहरलंगी निवासी सुफल हांसदा (5 वर्ष), मशी हांसदा (7 वर्ष), संजु पहाड़िया (छह वर्ष), छपरीपहाड़ निवासी बामनी पहाड़िन (आठ वर्ष) के अलावे अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में कराया गया. मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके मेहरोत्रा, डॉ मनीष कुमार सिन्हा व डॉ सुरई मरांडी ने मरीजों का इलाज किया.
इधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंड क्षेत्र के मलेरिया प्रभावित गांव में टीम भेजकर इलाज किया जा रहा है. विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उपायुक्त ए मुथु कुमार के निर्देश पर अलग-अलग कुल 19 स्वास्थ्य टीम बनाये गये हैं. जिसमें एएनएम, एमपीडब्ल्यू के अलावे अन्य को शामिल किया गया है. जानकारी के मुताबिक उपरोक्त स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रखंड क्षेत्र के छोटा कलदम, बड़ा खंबी, छोटा पोखरिया, चटकम, मुकरी, बामजोड़ी, जामकुंदर, जामजोड़ी, झबरी, सुंदरपहड़ी सहित अन्य गांवों में पहुंच कर इलाज किया जा रहा है.
स्वास्थ्य टीम गांव पहुंच कर कर रही लोगों का इलाज
मरीजों की जांच करते चिकित्सक.
शोभा का वस्तु बनी फॉगिंग मशीन
एक तरफ जहां नगर परिषद के विभिन्न मुहल्ले में डेंगू का कहर काफी तेजी से फैल रहा है. इसके बावजूद भी नगर परिषद के द्वारा वार्ड के विभिन्न मुहल्ले में फॉगिंग मशीन नहीं चलायी जा रही है. जिससे लेकर नगर स्थानीय लोगों में नगर परिषद के पदाधिकारियों के प्रति रोष देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों की मानें तो नगर परिषद कार्यालय में फॉगिंग मशीन उपलब्ध रहने के बावजूद भी डेंगू के रोकथाम को लेकर वार्ड के मुहल्ले में फॉगिंग मशीन नहीं चलाया जा रहा है.
क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी
नगर परिषद क्षेत्र के कार्यापालक पदाधिकारी प्रशांत कुमार लायक ने कहा कि नगर परिषद कार्यालय में दो फॉगिंग मशीन है. जिसमें एक फॉगिंग मशीन खराब पड़ा हुआ है. उन्होंने कहा एक ही फॉगिंग मशीन को वार्ड के सभी मुहल्ले में बारी-बारी से चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




