पाकुड़ में भी नहीं थम रहा डेंगू का कहर

Updated at : 22 Nov 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ में भी नहीं थम रहा डेंगू का कहर

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों डेंगू के कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. नगर परिषद क्षेत्र के कुर्थीपाड़ा, खदानपाड़ा, कुड़ापाड़ा, बड़ी अलीगंज एवं सदर प्रखंड के संग्रामपुर, शहरकोल, कोलाजोड़ा पंचायत सहित अन्य पंचायतों में डेंगू के कहर से लोगों में काफी दहशत का माहौल है. […]

विज्ञापन

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों डेंगू के कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. नगर परिषद क्षेत्र के कुर्थीपाड़ा, खदानपाड़ा, कुड़ापाड़ा, बड़ी अलीगंज एवं सदर प्रखंड के संग्रामपुर, शहरकोल, कोलाजोड़ा पंचायत सहित अन्य पंचायतों में डेंगू के कहर से लोगों में काफी दहशत का माहौल है. डेंगू से पीड़ित मरीजों का इलाज अधिकांश निजी अस्पातलों व क्लिनिक में कराया जा रहा है. लोगों की मानें तो सदर अस्पताल सोनाजोडी में डेंगू मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज नहीं होने के कारण डेंगू पीड़ित मरीजों के परिजनों ने इलाज के लिए पाकुड़ के विभिन्न नर्सिंग होम व निजी क्लीनिक में इलाज करने को विवश हैं.

अब तक डेंगू से कई मरीज पीड़ित
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के कई जगहों में भी डेंगू के बीमारी से कई लोग ग्रसीत हैं. डेंगू पीड़ित मरीज रूबी मुर्मू (38 वर्ष), मरांगबिटी मुर्मू (20 वर्ष), अंजुला किस्कू का इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. वहीं बड़ी अलीगंज निवासी मुन्ना राय को सदर अस्पातल में इलाज किया जा रहा था. जहां परिजनों ने उसकी स्थित गंभीर देखते हुए भागलपुर ले जाया गया. वही कुर्थीपाड़ा निवासी मोनी भगत का इलाज घर में ही चल रहा है.
क्या कहते है पदाधिकारी
स्वास्थ्य विभाग प्रभारी सिविल सर्जन डॉ रामजी भगत ने कहा कि डेंगू के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग काफी सक्रिय है. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में डेंगू प्रभावित होने की सूचना मिलती है तो उपरोक्त स्थल में जल्द ही शिविर लगायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola