पाकुड़ में भी नहीं थम रहा डेंगू का कहर

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों डेंगू के कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. नगर परिषद क्षेत्र के कुर्थीपाड़ा, खदानपाड़ा, कुड़ापाड़ा, बड़ी अलीगंज एवं सदर प्रखंड के संग्रामपुर, शहरकोल, कोलाजोड़ा पंचायत सहित अन्य पंचायतों में डेंगू के कहर से लोगों में काफी दहशत का माहौल है. […]
पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों डेंगू के कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. नगर परिषद क्षेत्र के कुर्थीपाड़ा, खदानपाड़ा, कुड़ापाड़ा, बड़ी अलीगंज एवं सदर प्रखंड के संग्रामपुर, शहरकोल, कोलाजोड़ा पंचायत सहित अन्य पंचायतों में डेंगू के कहर से लोगों में काफी दहशत का माहौल है. डेंगू से पीड़ित मरीजों का इलाज अधिकांश निजी अस्पातलों व क्लिनिक में कराया जा रहा है. लोगों की मानें तो सदर अस्पताल सोनाजोडी में डेंगू मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज नहीं होने के कारण डेंगू पीड़ित मरीजों के परिजनों ने इलाज के लिए पाकुड़ के विभिन्न नर्सिंग होम व निजी क्लीनिक में इलाज करने को विवश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




