ग्रामीणों पर दर्ज एफआइआर वापस हो

Updated at : 21 Nov 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों पर दर्ज एफआइआर वापस हो

मंथन : सूरजाबेड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने बैठक कर प्रशासन से की मांगप्रशासनिक पदाधिकारियों को बंधक बनाये जाने के मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से छह नामजद और 70 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूरजबेड़ा के ग्रामीणों की मांग है कि जो भी मामले ग्रामीणों पर दर्ज है उनके नाम केस […]

विज्ञापन

मंथन : सूरजाबेड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने बैठक कर प्रशासन से की मांगप्रशासनिक पदाधिकारियों को बंधक बनाये जाने के मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से छह नामजद और 70 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूरजबेड़ा के ग्रामीणों की मांग है कि जो भी मामले ग्रामीणों पर दर्ज है उनके नाम केस से हटाया जाये. इसको लेकर ग्रामीणों ने बैठक की.

निर्मल मंडल
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सूरजबेड़ा पंचायत अंतर्गत चितलो फॉर्म आम बगान में सूरजबेड़ा व आस-पास के लगभग 25 गांवों के ग्रामीणों ने रविवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता ग्रामीण मोतीलाल मरांडी ने की. इसमें अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल के नेतृत्व में पिछले दिनों सूरजबेड़ा में संचालित कथित झोलाछाप फर्जी डॉक्टर अनारूल शेख उर्फ नजरूल शेख उर्फ बंगाली डॉक्टर के क्लिनिक में छापेमारी में पदाधिकारियों को बंधक बनाये
जाने जैसे मामले में छह नामजद व लगभग 60-70 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किये जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से ग्रामीणों पर दर्ज हुए एफआईआर को वापस लेने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन को ग्रामीणों की असुविधा को देखते हुए सरकारी अस्पतालों को सुव्यवस्थित करना चाहिए. मामला दर्ज किया जाना गलत है. ग्रामीणों ने कहा है कि जिला प्रशासन उपरोक्त मामले को वापस लें.
25 गांव के लोग बैठक में हुए थे शामिल
क्षेत्र में नहीं है इलाज की मुकम्मल व्यवस्था, लोगों को झोलाछाप से कराना पड़ता है इलाज
इन गांवों से पहुंचे थे लोग
बैठक में सूरजबेड़ा, चितलो, बरमसिया, मोहनपुर, बैजनाथपुर, जामजोरी, डूमरडीह, निपनिया, जोराड़ोई, कालाजोर, महुलबोना, गांडूपारता आदि गांवों से लोग पहुंचे थे.
क्या है मामला
पिछले दिनों एसडीओ के नेतृत्व में लिट्टीपाड़ा बीडीओ, अमड़ापाड़ा बीडीओ दल बल के साथ सूरजबेड़ा स्थित डॉ नजरूल इसलाम के क्लिनिक में छापेमारी करने पहुंचे थे. इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर भागने में सफल रहा था. मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों को ग्रामीणों ने घेर कर बंधक बना लिया था. इसी मामले को लेकर एसडीओ पाकुड़ ने लिट्टीपाड़ा थाना में छह नामजद सहित 70 अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. इस मसले को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने बैठक कर प्रशासन द्वारा किये गये कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की और केस समाप्त करने की मांग की.
प्रभावित क्षेत्रों में नहीं लगा शिविर, लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola