डेंगू से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास ठोस योजना नहीं

पाकुड़ : जिले में डेंगू के कहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास कोई ठोस योजना नहीं है. विभाग केवल परहेज व स्वच्छ रह कर ही डेंगू से की सलाह दे रहा है. गौरतलब हो कि प्रत्येक साल पाकुड़ सदर प्रखंड के संग्रामपुर में बड़े पैमाने पर लोग डेंगू जैसे गंभीर बीमारी के […]
पाकुड़ : जिले में डेंगू के कहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास कोई ठोस योजना नहीं है. विभाग केवल परहेज व स्वच्छ रह कर ही डेंगू से की सलाह दे रहा है. गौरतलब हो कि प्रत्येक साल पाकुड़ सदर प्रखंड के संग्रामपुर में बड़े पैमाने पर लोग डेंगू जैसे गंभीर बीमारी के चपेट में होते हैं. पिछले दो वर्षों से उपरोक्त गांव में डेंगू से लोगों की मौत हो रही है. इस वर्ष तो लगभग पूरे शहर के लोग डेंगू जैसे बीमारी के दहशत में जीने को विवश रहे. शहरी क्षेत्र के कुर्थीपाड़ा में डेंगू से हुई एक महिला की मौत के बाद आस-पास के क्षेत्र में बसे लोगों को भी डेंगू से दहशत है. स्वास्थ्य विभाग की मानें तो डेंगू मच्छर के काटने से लोगों में यह बीमारी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




